धोखे से कमरे पर बुलाकर लड़कियों की इज्जत लूटता था बाबा, MMS बनाते गिरफ्तार

जो भी लड़की या महिला इस तांत्रिक के झांसे में फंसी, उससे ही उसने जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। मामला इलाहाबाद का है। यहां नैनी इलाके के तांत्रिक पर लड़कियों से रेप का आरोप लगा है। आरोपी झांड़-फूंक के बहाने लड़कियों को कमरे पर लाता था। परिवार को रूम से बाहर जाने को कहता था। इसके बाद बीमारी ठीक होने की बात कहकर कपड़े उतरवाकर जबरन सेक्स करता था। ब्लैकमेल करने के लिए वह लड़कियों की नग्न तस्वीरें भी मोबाइल से लेकर एमएमएस बनाता था। शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता के एमएमएस के साथ आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
2008 से किराए के रूप पर घिनौना काम
आरोपी बाबा जगदीश 2008 में नैनी में आया और किराए का मकान लेकर रहने लगा। उसने खुद को तंत्र मंत्र का जानकार प्रचारित किया। हर बीमारी ठीक करने का दावा करने लगा। कई महिलाओं और लड़कियों को उसने बीमारी ठीक करने के नाम पर अपने चंगुल में फंसाया। जब तंत्र साधना के नाम पर कमरे पर लड़कियां आती थीं तो उनके साथ दुष्कर्म करने लगता था।
लड़कियों की नंगी फोटो मोबाइल में लेकर करता था ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि जब वह तांत्रिक के कमरे पर गई तो उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद तांत्रिक ने अश्लील तस्वीरें उसकी मोबाइल में अपलोड कर लीं। फिर फोटो दिखाकर धमकी देता था कि अगर बुलाने पर वह रूम पर उसके साथ हमबिस्तर नहीं होगी तो उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा।
लाइक करें:-
कमेंट करें :-
संबंधित ख़बरें
Jan 19, 2018
Sep 08, 2017