सोफिया हयात ने दिया चौकाने वाला बयान कहा- मक्का में हुआ मेरा यौन शोषण, वीडियो वायरल
Apr 15, 2017
बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री रह चुकी सोफिया हयात इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हुई है। हाल में सोफिया हयात ने पवित्र स्थान मक्का का अपना एक्सपीरियंस अपने फैंस के साथ शेयर किया। और सोफिया के अनुसार उन्हें मक्का जाकर बड़ी निराशा हुई। सोफिया ने बताया कि इस पवित्र स्थान में भी वो यौन शोषण जैसे घिनौने अपराध का शिकार हुई। दरअसल, सोफिया हयात ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपने मंगेतर के साथ मक्का गई थी। उन्होंने बताया कि उनका वहां का अनुभव बेहद भयावह रहा। सोफिया ने बताया कि वहां काफी भीड़ थी।
जिसकी वजह से वो जब अपने मंगेतर से अलग हो गई। जिसका फायदा उठाकर वहां मौजूद एक अजनबी व्यक्ति ने सोफिया को गंदे तरीके से छुआ। इतना ही नहीं उस व्यकित ने सोफिया का हिजाब भी उनके चेहरे से हटा दिया। आपको बता दें इस हादसे के बाद सोफिया ने अपने कमरे में वापस सुरक्षित पहुंचने के बाद एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उस व्यक्ति ने सोफिया की भावनाओं को आहत किया। देखिये वीडियो