इसलिए नपुंसक लड़के से कराई युवती की शादी, लेकिन फिर देवर रोज़ाना उसके साथ

सामने आया उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मनाक मामला, जहां एक लड़की की शादी नपुंसक लड़के से कराई गई, फिर उसके बाद शुरू हुआ हैवानियत का खेल जब महिला से रोज़ाना देवर और ससुर संबंध बनाने लगे, जिसके बाद महिला के चार बच्चे भी हो गए। और जब बाद में ससुर देवर की शादी करना चाह रहा था, तो युवती ने विरोध किया। महिला अपने नपुंसक पति के बजाय देवर के साथ रहना चाहती है।
जब महिला की इस मामले में नहीं सुनी गई, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। Tundala निवासी युवती अपने चार बच्चों और मायके पक्ष के लोगों के साथ थाने पहुंची थी। आरोप है कि उसकी शादी दो फरवरी 2002 में हुई थी। वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि पति नापुंसक है। विरोध करने पर ससुरालियों ने बदनामी का हवाला देते हुए देवर से शादी की बात कही। इसके बाद ससुर ने देवर से जबदस्ती संबंध बनवा दिए। इसके बाद देवर से उसकी शादी भी करवा दी।
अब ससुर देवर की दूसरी शादी करना चाहता है। उसने आरोप लगाया कि ससुर ने भी शारीरिक संबंध बनाए। वह अपने छोटे बेटे की शादी कर उसे अपने पास रखना चाहता है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।