‘जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है, देश की सीमाएं असुरक्षित हो जाती हैं’

पणजी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भ्रष्टाचार और सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब जब देश में कांग्रेस की सरकार आती है तो देश में घोटाले होने लगते हैं और देश की सीमाएं असुरक्षित हो जाती हैं।
गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार आने के बाद देश की सीमाओं पर पाकिस्तान की गोलियों का जवाब गोले से दिया जाता है।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि चुनावों की दृष्टि से 2017 भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण वर्ष है। उन्होंने कहा कि गोवा के मनोहर पर्रीकर जी के रूप में एक बहुत बड़ा नेता देश को दिया है। गौरतलब है कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की तरफ से इस तरह के राजनीतिक हमले और तेज हो सकते हैं।
पढ़ें-