बिहार: मॉर्निग वॉक पर निकले थानाध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बिहार में फिर एक बार पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया है। गया के कोठी थानाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी को सोमवार सुबह थाने से 500 मीटर पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कलीमुद्दीन मॉर्निग वॉक पर निकले थे तभी अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। गया के सिटी एसपी अवकाश कुमार ने इस वारदात की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक तीन बाइक सवार 6 अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारी और उसके फिर फरार हो गए। अज्ञात अपराधियों के नक्सलियों होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पायी है।
अन्य ख़बरों से लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे Facebook पेज को Join करे
लाइक करें:-
कमेंट करें :-
संबंधित ख़बरें
Jan 19, 2018
Sep 08, 2017