अमेरिका के बाद भारत ही सबसे बड़ी परमाणु शक्ति : काकोडकर
अमेरिका के बाद भारत ही सबसे बड़ी परमाणु शक्ति : काकोडकर
भोपाल। भारत को किसी भी देश से डरने की जरूरत नहीं है। दुनिया में सर्वशक्तिमान देश के तौर पहचाने जाने वाले अमेरिका के बाद भारत के पास ही सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है। यह कहना है देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का। वह शनिवार को राजधानी में ज्ञान भारती की राष्ट्रीय कार्यशाला में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। मध्यप्रदेश में हुए व्यापम फर्जीवाड़े को उन्होंने राज्य ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी शर्मनाक बताया। कहा कि मध्य प्रदेश सहित किसी भी राज्य में इस तरह का फर्जीवाड़ा नहीं होना चाहिए। इससे न सिर्फ मेहनत करने वाले छात्रों का मनोबल पूरी तरह से टूट जाता है, बल्कि समाज में अयोग्य डॉक्टर खुद लोगों के लिए खतरा बन जाते हैं। –
लाइक करें:-
कमेंट करें :-
संबंधित ख़बरें
Jan 19, 2018
Sep 08, 2017