सरकार की मंजूरी के बाद, अब जल्द देखने को मिलेंगे 10 रुपए के प्लास्टिक के नोट

1000 और 500 के पुराने नोट बंद करने के बाद लोगो को पहली बार 2000 और 500 के नए नोट देखने को मिले है। और अब पहली बार लोगो के सामने आने वाले है 10 रुपए के प्लास्टिक के नए नोट जी हां 2000 और 500 के नए नोट के बाद अब RBI 10 रुपए का प्लास्टिक का नया नोट छपने जा रही है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अब RBI 10 रुपए के प्लास्टिक के नए नोट छपने जा रही है। RBI के अनुसार प्लास्टिक के नए नोटों की छपाई का काम जल्द ही शुरू होगा।
सरकार ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक को 10 रुपए के प्लास्टिक नोट्स के फील्ड ट्रायल करने के लिए अधिकृत किया गया है, जिसका लंबा जीवन काल है। आपको बता दें कि लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में लिखित उत्तर देते हुए वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कि सरकार ने प्लास्टिक के नोटों के फील्ड ट्रायल के लिए पांच शहरों को चुना है।
प्लास्टिक सब्सट्रैट खरीदने की मंजूरी दी जा चुकी है और आरबीआई को 10 रुपए के प्लास्टिक नोटों को छापने की मंजूरी दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी जा चुकी है।
सदन में जानकारी देते हुए मेघवाल ने कहा कि कॉटन सब्सट्रैट बैंक नोट्स की तुलना में प्लास्टिक नोट्स का जीवनकाल अधिक लंबा होता है। नोटों का जीवनकाल बढ़ाने के लिए ही ये ट्रायल किया जा रहा है। इस ट्रायल के बाद प्लास्टिक नोट्स को देशभर में जारी किया जाएगा। सदन में दी गई जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक नोट की औसत आयु 5 साल है।
लाइक करें:-
कमेंट करें :-
संबंधित ख़बरें
Jul 20, 2017